चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 16 साल का हूँ | मुझे कार्टून बनाना और कोडिंग करना बहुत पसंद है | मैं क्लास XI में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Thursday, November 8, 2012

हर आँगन रौशन हो दाता

दीपावली के पावन त्योंहार पर ईश्वर से यह प्रार्थना है कि हर आँगन में आलोक बिखरे | सबके घर खुशियाँ आयें |इस दीपावली दीये ही नहीं हमारे मन और जीवन भी रौशन हों | दीवाली की शुभकामनाओं के साथ ही आज मेरे बनाये कुछ ड्राइंग्स भी :)

 हर आँगन बिखरे आलोक


फैले सद्भावना का प्रकाश


पूजन कलश सा पावन हो मन


मन जीवन रौशन हो दाता

     कृपा करो हे ईश्वर हम पर 
    मन-जीवन आलोकित हों 
    करुणा-सद्भाव के दीप जलें 
    जीवन में सद्गुण पोषित हों 
(ये पंक्तियाँ मेरी माँ ने लिखी हैं |  )
अब आप लोगों से कुछ दिनों बाद मिलना होगा | मैं दिवाली मनाने अपने घर आ रहा हूँ तो कुछ दिन ब्लॉग्गिंग से छुट्टी :)   आप सभी को दीपावली की शुभकामनायें .... हैप्पी दिवाली.........
 

Monday, November 5, 2012

खेलूँ अपनी परछाई से .....

मुझे अपनी परछाई से खेलना बहुत भाता है | खूब मस्ती करता हूँ अपनी शेडो के साथ | मैं बहुत हैरान हो जाता हूँ कि कैसे मेरे पोज बदलने से मेरी परछाई का पोज भी बदल जाता है | आज कुछ फोटो यूँ ही अपनी परछाई के साथ खेलते हुए  |

खिली धूप में
..

थोड़ा इस एंगल  से

एक पांव उठाकर देखूं.....

  थोड़ा झुककर देखा जाये

कुछ इस तरह भी.......

सीधे सीधे चलूँ तो.....

हाथ ऊपर करके देखता हूँ.....

शेडो का साइड व्यू भी तो देखूँ 
मेरे ये फोटो  मुझे बिना बताये ही क्लिक किये गए हैं |  मैं तो अपनी परछाई से खेलने में खोया हुआ था  :)