चैतन्य शर्मा

My photo
मैं चैतन्य, 16 साल का हूँ | मुझे कार्टून बनाना और कोडिंग करना बहुत पसंद है | मैं क्लास XI में पढ़ता हूँ | यह ब्लॉग 15 साल पहले मेरी माँ डॉ. मोनिका शर्मा ने बनाया था । अब मैं खुद अपने पोस्ट मेरे इस ब्लॉग पर शेयर करता हूँ ।

Monday, October 24, 2011

मन ...जीवन रौशन हो दाता...!






अबकी दिवाली ईश्वर से यही प्रार्थना है की हम सबका मन और जीवन रौशन हो | सभी के घर खुशियाँ आयें | आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें | हैप्पी दिवाली ...!

Sunday, October 23, 2011

फिर आया सतरंगी मौसम.....!

पतझड़ का मौसम यानि की फ़ॉल सीज़न सच में बड़ा सुंदर होता है | सभी पेड़ पौधे कई रंगों से रंग जाते है | पत्तों के रंग बहुत सुंदर लगते हैं इस समय | मुझे सूखी पत्तियों के ढेर में खेलना बहुत अच्छा लगता है | आप भी देखिये  फ़ॉल के रंग .....प्रकृति के रंग......! 






Wednesday, October 12, 2011

हिंदी लिखने की खास क्लास ......!

आजकल मेरी एक खास क्लास शुरू हुई है | मैं अब हिंदी लिखना-पढना  सीख रहा हूँ | मेरे स्कूल में यहाँ हिंदी नहीं पढाई जाती है इसलिए मेरी यह स्पेशल क्लास मेरी माँ ही लगा रहीं  हैं | रोजाना एक नियत समय पर घर में मेरी  हिंदी की क्लास लगती है | मुझे भी हिंदी सीखना अच्छा लग रहा है | 







Wednesday, October 5, 2011

विजयदशमी की मंगलकामनाएं ...!



विजयदशमी की आप सभी को शुभकामनायें ...... हैप्पी दशहरा ... !